किसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड उसकी रेंड और प्रति किलोमीटर आने वाले खर्च पर डिपेंड करती है। वैसे तो मार्केट में इनकी लंबी रेंज आ चुकी है, लेकिन TVS इस बात का दावा करती है कि उसका आईक्यूब (iQube) इलेक्ट्रिक स्कूटर से हर दिन चलने का खर्च महज 3 रुपए है। जी हां, 3 रुपए […]

किसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड उसकी रेंड और प्रति किलोमीटर आने वाले खर्च पर डिपेंड करती है। वैसे तो मार्केट में इनकी लंबी रेंज आ चुकी है, लेकिन TVS इस बात का दावा करती है कि उसका आईक्यूब (iQube) इलेक्ट्रिक स्कूटर से हर दिन चलने का खर्च महज 3 रुपए है। जी हां, 3 रुपए के खर्च में आप दिनभर घूम सकते हैं। हालांकि, TVS ने 3 रुपए के खर्च में 30Km चलने का दावा किया है। उसके इस दावे के पीछ का क्या गणित है। क्या वाकई इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से चलने का खर्च महद 3 रुपए प्रति दिन है। यदि ऐसा हो तो ये ओला S1 प्रो, बजाज चेतक इलेक्ट्रिक, ओकिनावा जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ सकता है। चलिए इस खबर में TVS के इसी गणित को समझते हैं।

टीवीएस कंपनी ने किया दावा

TVS ने इस बात का भी दावा किया है कि iQube को सिंगल चार्ज करने का खर्च 18.75 रुपए है। इसका iQube ST मॉडल 4 घंटे और 6 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसके बाद इसे 145Km तक चलाया जा सकता है। यानी आप डेली 30Km चलते हैं, तब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सप्ताह में 2 बार चार्ज करना होगा। दो बार चार्ज करने का खर्च 37.50 रुपए होगा। यानी महीने का खर्च औसतन 150 रुपए होता है। यानी हर दिन का खर्च 3 रुपए होगा। वहीं, दो बार चार्जिंग पर इसकी रेंज 290Km हो जाएगी। यानी आप इस खर्च पर हर दिन औसतन 30Km आराम से चल सकते हैं।

3 रुपए में दिनभर चलने का क्या है प्लान

TVS मोटर्स ने iQube के ऑफिशियल पेज पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर क खर्च को समझाया है। कंपनी का कहना है कि पेट्रोल गाड़ी में प्रति लीटर 100 रुपए खर्च करने होते हैं। ऐसे में पेट्रोल स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च करीब 1 लाख रुपए आता है। जबकि उसके iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च 6,466 रुपए आता है। साथ ही, GST की सेविंग होती है। सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च भी बचता है। इस तरह 50,000Km पर iQube 93,500 रुपए की बचत करता है।

Also Read- MP News : पति के अनुनेचुरल सेक्स तंग आकर पत्नी ने पुलिस में की शिकायत पति पर 376 मामला दर्ज

Also Read- Gwalior News : ग्वालियर में 57 साल बाद कांग्रेस का महापौर, महल की छत्रछाया में दशकों नहीं जीती थी कांग्रेस

Updated On 19 July 2022 12:22 AM GMT
HariomSingh

HariomSingh

Next Story