Sarkari Naukri : फॉरेस्ट गार्ड समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 2500 से ज्यादा है वैकेसी; जानें चयनित होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?
नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के अनुसार इस भर्ती के जरिए कुल 2712 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

Sarkari Naukri : सरकारी नौकरी की खोज में बैठे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से फॉरेस्ट गॉर्ड, फॉरेस्टर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए ये खबर फायदेमंद साबित हो सकती है। ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और लाइव स्टॉक इंस्पेक्टर के कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है।
हालांकि, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। एक बार शुरू होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के अनुसार इस भर्ती के जरिए कुल 2712 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
कब से शुरू हो रहे आवेदन
नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को 26 अक्टूबर 2023 से शुरू किया जाएगा। वहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 है।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2712 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा।
पशुधन निरीक्षक - 719 पद
फॉरेस्टर - 316 पद
फॉरेस्ट गार्ड - 1677 पद
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को पद के आधार पर 19900 रुपये से लेकर 25500 रुपये तक वेतन मिलेगा।
सेलेक्शन प्रोसेस
संयुक्त भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा फरवरी 2024 में सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आवेदन शु्ल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई परीक्षा शुल्क देय नहीं है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Bhanu Singh
Related News
मनोरंजन

ये पापुलर 10 शानदार फिल्में और वेब सीरीज OTT से जल्दी हटाई जाएगी फटाफट देखें

63 की उम्र में ओल्ड इज गोल्ड दिखती Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड, ताजा तस्वीरों पर मिल रहे ऐसे कमेंट
