बालों को काला और लंबा करने के लिए ऐसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल.

हर भारतीय व्यंजन में इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल सिर्फ रसोई में खाना पकाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कई जगहों पर सरसों के तेल को कड़वा तेल भी कहा जाता है. सरसों का तेल सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर में घाव भरने, जोड़ों के दर्द या कान दर्द जैसी समस्याओं के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। सरसों के तेल का उपयोग आयुर्वेद और कई औषधियों में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरसों के तेल का इस्तेमाल सफेद बालों को काला करने में मदद करता है? आपको बस इसे इस आइटम के साथ जोड़ना है।


बालों को काला और लंबा करने के लिए ऐसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल.

सरसों का तेल बालों को काला और लंबा बनाने में मददगार है। आपको 1 चम्मच सरसों का तेल लेना है, उसमें 1 चुटकी मेथी पाउडर या थोड़े से मेथी दाने डालकर गर्म कर लें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें और फिर इससे बालों की स्कैल्प से लेकर सिरे तक मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। यह आपके बालों को काला और लंबा करने के साथ-साथ मन को शांत करने में भी मदद करता है।


सरसों के तेल के पोषण और फायदे

सरसों के तेल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, संतृप्त वसा, प्रोटीन, फाइबर और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। सरसों के तेल से बने खाद्य पदार्थ खाने से गैस और अपच से राहत मिल सकती है।

सरसों का तेल एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है जो संक्रमण को रोकने में मदद करता है। सरसों का तेल हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है।

Updated On
ADMIN

ADMIN

Next Story