त्रिकूट पर्वत में स्थित मां शारदा देवी मंदिर के पुजारी देवी प्रसाद का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया

त्रिकूट पर्वत में स्थित मां शारदा देवी मंदिर के पुजारी देवी प्रसाद का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया वह कुछ समय पहले उनकी तबीयत बिगड़ी थी उपचार करने के बाद 11 नवंबर को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां आज दोपहर उनका दुखद निधन हो गया निधन की खबर जैसे ही पहुंची क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है उनके चाहने वाले भक्त एवं क्षेत्रवासी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।



जानकारी के मुताबिक देवी प्रसाद महाराज के पिता पहले मां शारदा देवी की पुजारी थे। लेकिन देवी प्रसाद जी को 11 वर्ष की आयु में ही पूजा पाठ में ध्यान मग्न रहते थे पूजा पाठ के अलावा वह सिर्फ अपना समय घर में व्यतीत करते थे लेकिन इस नवरात्रि के दौरान वह लगातार मंदिर एरिया में बने विश्राम गृह में रह रहे थे जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी स्थानी अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया जहां आज दोपहर 3.30 बजे 75 वर्ष के उम्र में उनका निधन हो गया। निधन के वक्त उनके दोनों बेटे दीपक पांडे एवं पवन पांडे साथ में थे कल अंतिम संस्कार मैहर में किया जायेगा



पुजारी देवी प्रसाद के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सीधी की सांसद रीती पाठक पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय सिंह राहुल सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।




Updated On
ADMIN

ADMIN

Next Story